बैकुंठपुर/ पटना। पटना क्षेत्र में NH-43 की जर्जर सड़क को लेकर मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से लगातार उठाई जा रही आवाज के बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। डकाईपारा तिराहा से नीलकंठ होटल तक सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था।
मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़क की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय-सीमा में पूरी होनी चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परेश सिंह, पूर्व सरपंच पटना राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद अधिवक्ता वसीम खान, सागर शर्मा, रंजित चाफेकर, दल साय रजक, सांसद प्रतिनिधि फरोग सिद्दीकी, शिव कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।



