भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के सामने भीषण सड़क हादसा, पांच से अधिक घायल रेसर बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक युवक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

Chandrakant Pargir


 बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर शहर में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के घर के ठीक सामने कार और दो रेसर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों ओर घायल लोग पड़े नजर आए। घटना में पांच से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में टूट गया। वहीं एक रेसर बाइक टक्कर के बाद सड़क से काफी दूर जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। हादसे में घायल लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!