सुशासन तिहार में स्वीकृत नल-जल योजना का काम अधूरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

Chandrakant Pargir

 


बैकुण्ठपुर। जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अकलासरई के वार्ड क्रमांक 2 के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर कलेक्टर कोरिया को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुशासन तिहार के दौरान स्वीकृत नल-जल योजना का कार्य शुरू होने के बाद भी अब तक पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।


आवेदन में बताया गया है कि 17 मई 2025 को आयोजित सुशासन तिहार में वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड क्रमांक 3 में नल-जल सुविधा के लिए आवेदन दिया गया था, जिसके बाद दोनों स्थानों पर सरपंच द्वारा खुदाई का कार्य कराया गया। लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी योजना अधूरी पड़ी हुई है और किसी भी घर तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।


ग्रामीण नौरा बाई, जय सिंह, देव सिंह, गुलाब सिंह और गजराज सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी की समस्या से वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कर नल-जल योजना को जल्द पूरा कराने और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!