बैकुंठपुर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के सुधार और नए कैमरे लगाने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक ने प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। भाजपा कोरिया के मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक ने कृषि मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम को ज्ञापन सौंपकर बैकुंठपुर शहर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत तथा नए कैमरे लगाने की मांग की है।


ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2016-17 में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। लेकिन बीते लगभग दस वर्षों में नियमित रखरखाव एवं मेंटेनेंस के अभाव में अधिकांश कैमरे खराब होकर बंद हो गए हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


अनिल खटीक ने कहा कि वर्तमान में शहर में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुराने सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू करना तथा आवश्यक स्थानों पर नए कैमरे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे चालू होने से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधियों की पहचान करने में पुलिस प्रशासन को भी सहायता मिलेगी।


ज्ञापन के माध्यम से प्रभारी मंत्री से डीएमएफ मद से पुराने कैमरों के सुधार, रखरखाव एवं शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!