अघोर आश्रम करचाडाँड़ में 7 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न, काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर, कोरिया। अघोर आश्रम करचाडाँड़ में बुधवार को श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के वातावरण में 7 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन परमपूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में तथा परमपूज्य विनोद राम बाबा जी के सानिध्य में आयोजित किया गया।




समारोह में कोरिया, सूरजपुर एवं कोरबा जिले की निर्धन कन्याओं का विवाह सर्वेश्वरी पद्धति से विधि-विधानपूर्वक कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुए विवाह समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।




इस अवसर पर बाबा जी ने वर-वधु को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देते हुए आवश्यक उपहार भी भेंट किए। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कोरिया जिले सहित छत्तीसगढ़ और अन्य स्थानों से काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।




समारोह में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!