बैकुंठपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल शुरू,वार्ड क्रमांक 8 चेर में आयोजित हुआ मंडलस्तरीय संवाद, मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर हुई चर्चा

Chandrakant Pargir



बैकुंठपुर, कोरिया। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर शहर में मंडलस्तरीय जनचौपाल संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 11 नवंबर को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 चेर में आयोजित जनचौपाल में नागरिकों को अभियान के उद्देश्यों, मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। इस दौरान अभियान से संबंधित पंपलेट भी नागरिकों के बीच वितरित किए गए। साथ ही कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जन-जन तक अभियान की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया।


जनचौपाल में कांग्रेस के जिला महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला), अजय सिंह, रियाजउद्दीन, धीरज सिंह, रामायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, पार्षद अंकित गुप्ता एवं ललिता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, इस जनचौपाल के माध्यम से अभियान को वार्ड स्तर तक पहुंचाने और नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने की पहल की गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!