अंबिकापुर में 18-19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, जनजातीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य पर होगा मंथन, बीज वक्ता के रूप में शामिल होंगे लेखक एवं इतिहासकार डॉ. संजय अलंग, जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत होगा आयोजन

Chandrakant Pargir


 

अंबिकापुर। जनजातीय गौरव सप्ताह के अवसर पर राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में 18 एवं 19 नवंबर 2026 को 'जनजातीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं महाविद्यालय की स्वशासी योजना के प्रायोजन में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में जनजातीय समाज के इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।




संगोष्ठी के प्रथम दिवस 18 नवंबर को लेखक एवं इतिहासकार डॉ. संजय अलंग अतिथि एवं मुख्य बीज वक्ता (की-नोट स्पीकर) के रूप में शामिल होंगे। उनके द्वारा जनजातीय इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की जानकारी दी गई है। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविदों, शोधार्थियों, साहित्यकारों और विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित है।

आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान, सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को अकादमिक विमर्श के माध्यम से सामने लाना है। साथ ही जनजातीय समाज के जीवन, संघर्ष, परंपराओं और ज्ञान परंपरा के विभिन्न पक्षों पर शोध एवं विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना भी संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा इस आयोजन के संरक्षक हैं। श्री सुनील अजीत कुमार केरकेट्टा संगोष्ठी संयोजक तथा डॉ. दीपक सिंह आयोजन सचिव हैं। राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर, जिला सरगुजा में किया जाएगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!