ओड़गी नाका पर पुलिस की अचानक वाहन चेकिंग, चार बुलेट जब्त

Chandrakant Pargir


 


बैकुंठपुर। शहर में यातायात नियमों के पालन और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई को लेकर सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात ओड़गी नाका पर अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सिटी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में रात करीब 8:15 बजे शुरू हुई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की।



अचानक शुरू हुई वाहन जांच से ओड़गी नाका से गुजरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस टीम ने दोपहिया और अन्य वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज, वाहन की स्थिति और यातायात नियमों के पालन की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।





 

चेकिंग के दौरान चार बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने भिजवाया गया। प्रत्येक बुलेट चालक के खिलाफ 5-5 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले तथा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की




पुलिस की इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई। अचानक हुई चेकिंग के चलते कुछ समय के लिए ओड़गी नाका पर वाहनों की आवाजाही पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ गई।

सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाने की अपील की है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!