15 अक्टूबर से CHO का ऑनलाइन रिपोर्टिंग बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी

Chandrakant Pargir


 

बैकुंठपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त संचालक द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) में नाराजगी सामने आई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, जिला कोरिया ने कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर पत्र को निरस्त अथवा आवश्यक संशोधन करने की मांग की है। संघ ने मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की पूर्व सूचना दी है।

संघ का कहना है कि 9 अक्टूबर के पत्र में CHO के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई से संबंधित विभिन्न बिंदु शामिल किए गए हैं। इनमें प्रोत्साहन राशि (Incentive) से जुड़े मामलों के साथ ऐसे बिंदु भी शामिल हैं, जिनका प्रोत्साहन राशि के निर्धारण एवं भुगतान से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। संघ ने जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए जाने तथा किसी भी अनियमितता की स्थिति में संबंधित सभी जिम्मेदार कार्मिकों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।


15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन ऑनलाइन रिपोर्टिंग बहिष्कार

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 9 अक्टूबर को जारी पत्र को तत्काल निरस्त अथवा संशोधित नहीं किया गया तो 15 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सभी प्रकार की ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगे। संघ ने पूर्व में प्रस्तुत मांगों के निराकरण के लिए 10 दिन की समय-सीमा भी निर्धारित की है। समय-सीमा में मांगों का समाधान नहीं होने पर संघ द्वारा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!