बैकुंठपुर नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण तय कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोक्तिमा यादव की उपस्थिति में हुई आरक्षण प्रक्रिया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Chandrakant Pargir


बैकुंठपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैकुंठपुर नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोक्तिमा यादव की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

आरक्षण प्रक्रिया के तहत वार्डवार अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के साथ महिला आरक्षण भी शामिल है।


आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 सामान्य महिला, वार्ड 2 ओबीसी महिला, वार्ड 3 ओबीसी, वार्ड 4 सामान्य महिला, वार्ड 5 एसटी पुरुष, वार्ड 6 सामान्य महिला, वार्ड 7 सामान्य, वार्ड 8 एससी मुक्त, वार्ड 9 सामान्य और वार्ड 10 ओबीसी मुक्त रखा गया है।


इसी तरह वार्ड 11 सामान्य महिला, वार्ड 12 सामान्य, वार्ड 13 सामान्य, वार्ड 14 ओबीसी मुक्त, वार्ड 15 सामान्य, वार्ड 16 ओबीसी महिला, वार्ड 17 सामान्य, वार्ड 18 एसटी महिला, वार्ड 19 ओबीसी मुक्त तथा वार्ड 20 ओबीसी मुक्त निर्धारित किया गया है।

आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। आरक्षण के चलते कई वार्डों में चुनावी समीकरण भी बदलेंगे और विभिन्न राजनीतिक दलों में दावेदारों की स्थिति भी प्रभावित होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!