बैकुंठपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शिवपुर-चरचा नगर पालिका के 15 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोक्तिमा यादव की उपस्थिति में वार्डवार आरक्षण निर्धारित किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आरक्षण प्रक्रिया के तहत शिवपुर-चरचा नगर पालिका के वार्डों में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें महिला आरक्षण भी शामिल है।
निर्धारित आरक्षण के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 एसटी महिला, वार्ड 2 सामान्य महिला, वार्ड 3 सामान्य मुक्त, वार्ड 4 एसटी मुक्त, वार्ड 5 सामान्य, वार्ड 6 ओबीसी मुक्त, वार्ड 7 सामान्य मुक्त और वार्ड 8 सामान्य मुक्त रखा गया है।
इसी तरह वार्ड 9 सामान्य मुक्त, वार्ड 10 सामान्य महिला, वार्ड 11 सामान्य मुक्त, वार्ड 12 एसटी महिला, वार्ड 13 ओबीसी मुक्त, वार्ड 14 ओबीसी महिला तथा वार्ड 15 सामान्य मुक्त निर्धारित किया गया है।
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।

