बैकुंठपुर। कलेक्टर कोरिया ने भू-अभिलेख शाखा के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दो राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में 31 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, भू-अभिलेख शाखा, जिला कोरिया में पदस्थ राजस्व निरीक्षक हस्तलाल नायक को राजस्व निरीक्षक मंडल, पोड़ी तहसील पोड़ी-बचरा में पदस्थ किया गया है। वहीं राजस्व निरीक्षक मंडल, पोड़ी तहसील पोड़ी-बचरा में पदस्थ चंद्रिका प्रसाद पैंकरा का स्थानांतरण राजस्व निरीक्षक मंडल, बैकुंठपुर तहसील बैकुंठपुर किया गया है।
कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

