बारिश ने रोकी कुश्ती, फिर शुरू होगी , मैदान में डटे रहे दर्शक; पहलवानों की मस्ती जारी

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। स्व. श्री रामधनी गुप्ता ‘गुल्लू भईया’ की स्मृति में प्रेमाबाग परिसर में आयोजित अखिल भारतीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे के बाद पहली कुश्ती शुरू हुई। कुश्ती मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रेमाबाग परिसर पहुंचे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं आयोजक सीए प्रशांत गुप्ता के साथ क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।



पहली कुश्तियों के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और प्रेमाबाग परिसर में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुश्ती मुकाबलों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बारिश से बचने के लिए कई दर्शक मंदिर परिसर में बने शेड की ओर चले गए, लेकिन बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में ही डटे रहे और बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए। दूसरी ओर बारिश के बीच भी पहलवानों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे मैदान में मस्ती करते नजर आए।


आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों को अब बारिश थमने और मैदान के अनुकूल होने का इंतजार है। आयोजकों के अनुसार मौसम साफ होने और मैदान की स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार फिर कुश्ती मुकाबले शुरू होने की संभावना है। अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर प्रेमाबाग परिसर में खेल का माहौल बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!