कलेक्टर का सख्त आदेश: हर सोमवार खुलेंगे ग्राम पंचायत भवन, सूचना पटल भी रहेगा अपडेट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Chandrakant Pargir


 बैकुंठपुर, 7 जुलाई।  सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोरिया कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी ग्राम पंचायत भवन प्रत्येक सोमवार अनिवार्य रूप से खुले रहें तथा सूचना पटल पर आवश्यक जानकारियां प्रदर्शित की जाएं।

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक सोमवार पटवारियों को अपने हल्का मुख्यालय में रहकर कार्य करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। जिन स्थानों पर पटवारी भवन उपलब्ध नहीं है अथवा भवन जर्जर है, वहां ग्राम पंचायत भवन से ही शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। ऐसे में सभी ग्राम पंचायत भवन सोमवार को सुबह 10 बजे से कार्यालयीन कार्यों के लिए खुले रखना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था ग्रामीणों को राजस्व एवं पंचायत संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने और प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है। अब यदि किसी पंचायत भवन में सोमवार को ताला मिला या सूचना पटल अद्यतन नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!