DAVV यूनिवर्सिटी में टिताश पॉल ने किया टॉप, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

Chandrakant Pargir

 


 

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर की जारी मेरिट सूची में छात्र टिताश पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टिताश ने 8.50 एजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय की टॉप-3 मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।




टिताश पॉल के पिता सुबेंदु पॉल एवं माता शर्मिष्ठा पॉल ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। बताया गया कि उनकी माता शहर में “वीनस ब्यूटी पार्लर” का संचालन करती हैं और परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी। टिताश की सफलता में परिवार के अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें मामा उत्पल दत्ता, कौशिक दत्ता तथा नानी श्रीमती काना दत्ता शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार टिताश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन व अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर शुभी शर्मा तथा तीसरे स्थान पर राहुल वर्मा रहे। टिताश की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!