चांपा स्टेशन में नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य, जून में कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित,चौथी रेल लाइन और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते दर्जनों पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

Chandrakant Pargir

 


बिलासपुर, 14 मई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन में चौथी लाइन को जोड़ने एवं चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए 7 जून से 19 जून 2026 तक विभिन्न तिथियों में नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है, जो उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ता है। चौथी लाइन के निर्माण से भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन, यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा। रेलवे ने बताया कि 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना में अब तक 180 किलोमीटर से अधिक कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इस कार्य के कारण जून माह में बड़ी संख्या में पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग में समाप्त किया जाएगा।

ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)

68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (7 से 18 जून)

68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (8 से 19 जून)

68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (7 से 18 जून)

58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (8 से 19 जून)

58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (7 से 18 जून)

68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू

68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू

68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू

58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर

प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस

18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

13287/13288 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस

12869/12870 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस

22845/22846 पुणे-हटिया एक्सप्रेस

20813/20814 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस

12905/12906 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस

22905/22906 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस

22511/22512 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस

20971/20972 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस

22357/22358 एलटीटी-गया एक्सप्रेस

17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

17007/17008 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस

20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस

22829/22830 भुज-शालीमार एक्सप्रेस

22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस

20827/20828 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस

12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस

20917/20918 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

22865/22866 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

20821/20822 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस

22843/22844 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस

13425/13426 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस

12767/12768 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस

12811/12812 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस

20807/20808 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस

12251/12252 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस

22647/22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस

12151/12152 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस

18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

12221/12222 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

12261/12262 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस

12101/12102 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

12879/12880 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा मार्ग से चलाया जाएगा।

बीच मार्ग में समाप्त होंगी ये ट्रेनें

68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक चलेगी

18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से चलेगी

18517/18518 कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर तक सीमित रहेगी

12409/12410 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर तक सीमित रहेगी

विलंब से रवाना होंगी कई ट्रेनें

12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस – 3 घंटे देरी

12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस – 2.30 घंटे देरी

12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी – 2 घंटे देरी

18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस – 2 घंटे देरी

18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस – 1.30 घंटे देरी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!