छोटी उम्र, बड़ा कमाल: काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीते 3 पदक

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। बैकुंठपुर की होनहार बालिका काव्या राजवाड़े ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 27वीं राष्ट्रीय सीनियर डेफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 एवं 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में काव्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।




प्रतियोगिता में काव्या राजवाड़े ने अंडर-10 गर्ल्स सिंगल में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-16 गर्ल्स सिंगल और अंडर-16 मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन काव्या के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है।

काव्या की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि काव्या ने न सिर्फ बैकुंठपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। लोगों ने काव्या को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!