खेतों में दो बछड़ों का गला काटकर फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश, पटना थाना क्षेत्र के खाडा गांव में सनसनी, गौ सेवकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Chandrakant Pargir

 


कोरिया 25 मार्च। कोरिया जिले के बैकुंठपुर से लगे पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाडा के हरिजनपारा के पास खेतों में दो बछड़ों का गला काटकर फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भारी आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने बछड़ों की निर्ममता से हत्या कर उनके शव खेतों में फेंक दिए। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे न सिर्फ अमानवीय बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताया है।

मौके पर पहुंचे गौ सेवक रिचेश सिंह ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार गौवंश की हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!