खाडा गांव में दो बछड़ों की निर्मम हत्या, क्षेत्र में तनाव, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Chandrakant Pargir


कोरिया।  कोरिया जिले के बैकुंठपुर से लगे पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाडा के हरिजनपारा के पास खेतों में दो बछड़ों के मृत अवस्था में मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बछड़ों की गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और गहरी नाराजगी व्यक्त की।



स्थानीय लोगों और गौ सेवकों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।



घटना के बाद अन्नू दुबे, रिचेश सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग पटना थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!