कोरिया में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामपारा निवासी लक्ष्मण को लगभग 3 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम की यह कार्रवाई बैकुंठपुर क्षेत्र में की गई, जहां मदिरा दुकान की जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश दी गई।




सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि लक्ष्मण अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। इस पर तत्काल टीम ने आरोपी के घर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष से एक झोले में 2.883 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर बैकुंठपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए।



इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!