बैकुंठपुर। नगर पालिका बैकुंठपुर के मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रकाशित ‘इनसाइड स्टोरी’ की खबर का असर देखने को मिला है। खबर में मुक्तिधाम में हैंडपंप नहीं होने और पूर्व में लगाए गए नल, टंकी व पाइप चोरी हो जाने का मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी निधि से पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था।
आश्वासन के अनुरूप मुक्तिधाम में हैंडपंप खनन कराया गया और नहाने के लिए नल तथा पीने के लिए 9 नल लगवाए गए। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि व्यवस्था सुधरने के दूसरे ही दिन अज्ञात चोरों ने वहां लगे नलों को चोरी कर लिया।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए दोबारा नए नल लगवाए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुक्तिधाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है, ताकि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




