स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला: डॉक्टरों-कर्मचारियों के सभी संलग्नीकरण समाप्त

Chandrakant Pargir

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा संलग्न कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर वापस भेजने की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के संलग्नीकरण (अटैचमेंट) तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार अब तक विभिन्न कार्यालयों या संस्थानों में संलग्न डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होना होगा। स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देश पर जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित कर्मचारी और अधिकारी तीन दिनों के भीतर अपने मूल स्थान पर ज्वाइनिंग का प्रमाण पत्र भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से सरगुजा संभाग के सभी जिलों में नई व्यवस्था लागू होगी। विभाग का मानना है कि इससे अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

आदेश के बाद विभागीय कर्मचारियों में हलचल देखी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से कई कर्मचारी विभिन्न कार्यालयों में संलग्न होकर कार्य कर रहे थे। अब उन्हें अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटकर सेवाएं देनी 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!