कोरिया में गौवंशीय पशुओं की हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। कोरिया जिला के थाना पटना क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं की हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुराग दुबे (गौ सेवक/समाज सेवक) ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई एवं उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस का उपयोग किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना पटना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 87/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 9, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय पशुओं का मांस एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (खुखरी) बरामद किया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!