वनरक्षक भर्ती के 140 पद निरस्त, अभ्यर्थियों की शुल्क राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू

Chandrakant Pargir

 


नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वर्ष 2021 में निकाली गई वनरक्षक भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में 140 पदों को निरस्त कर दिया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए विभाग ने उनसे ली गई आवेदन शुल्क राशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जनसंपर्क संचालनालय को पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में वनरक्षक के 291 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें अभ्यर्थियों से निर्धारित शुल्क लिया गया था। बाद में बस्तर और सरगुजा संभाग सहित कई वनमंडलों—जैसे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा आदि—के अंतर्गत आने वाले 140 पदों को निरस्त कर दिया गया था।

वन विभाग ने अब इन निरस्त पदों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने जनसंपर्क संचालनालय को निर्देश दिया है कि 10 मार्च 2026 को राज्य के सभी जिलों में प्रकाशित होने वाले प्रमुख समाचार पत्रों में सूचना अनिवार्य रूप से प्रकाशित कराई जाए। साथ ही विभागीय वेबसाइट पर भी यह जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थी इस प्रक्रिया से अवगत हो सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!