संकट मोचन हनुमत सप्त दिवसीय महायज्ञ आज से शुरू, कलश यात्रा में शामिल होने का आह्वान

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर (कोरिया)। देवरहा बाबा सेवा समिति बैकुंठपुर द्वारा आयोजित श्री संकट मोचन हनुमत सप्त दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार 10 फरवरी से किया जा रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।




समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग 30 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन शिवरात्रि के दूसरे दिन होगा।



उन्होंने बताया कि महायज्ञ का विधिवत संचालन काशी से आए आचार्य विक्रम दुबे द्वारा किया जाएगा। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



समिति ने समस्त श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!