17 फरवरी को होगी सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर/कोरिया। सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आगामी 17 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे कोरिया जिले के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय (प्राधिकरण प्रकोष्ठ), महानदी भवन, मंत्रालय नवा रायपुर से संबंधित कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, बैठक माननीय मुख्यमंत्री एवं प्राधिकरण अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इसमें सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में आमंत्रित सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को सूचना समय पर उपलब्ध कराएं तथा बैठक की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

बताया गया है कि बैठक में क्षेत्रीय विकास, आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!