रामानुज महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Chandrakant Pargir

 


बैकुण्ठपुर, 10 फरवरी 2026। शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर का वार्षिकोत्सव, लोकरंग एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरिया बैकुण्ठपुर की उपाध्यक्ष एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  वंदना राजवाड़े उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कोरिया  रविकुमार कुर्रे (आईपीएस) ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे शामिल रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगीत व राज्यगीत गाया गया। स्वागत उद्बोधन एवं वार्षिक प्रतिवेदन महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्थापना काल से अब तक की शैक्षणिक उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति पूजा पंकज ने दी।



मेधावी विद्यार्थियों व प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सत्र 2024-25 में विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभावान विद्यार्थी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। साथ ही वर्षभर आयोजित प्रतियोगिताओं — अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गीत, निबंध व रंगोली, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के नारा लेखन, पोस्टर व रंगोली, विश्व एड्स दिवस के निबंध, पोस्टर व भाषण, हिन्दी दिवस के भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन, स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, रजत जयंती व सेमीनार प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए


क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, गोला फेंक, लंबी कूद, कबड्डी (महिला-पुरुष) तथा परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिए गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में फुटबॉल के अगस्त राजवाड़े, टेबल टेनिस महिला वर्ग में नीतू राजवाड़े तथा पुरुष वर्ग में प्रांजल शर्मा को उत्कृष्ट खिलाड़ी 2025 सम्मान मिला। वहीं गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा के डॉ. महेश मिश्रा को राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने पर विशेष सम्मान दिया गया।

अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन

मुख्य अतिथि वंदना राजवाड़े ने शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए मेहनत और संघर्ष पर जोर दिया। नगरपालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर का लाभ उठाने व सामान्य ज्ञान बढ़ाने की सलाह दी।



अध्यक्षीय उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक रविकुमार कुर्रे ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कारवान नागरिक बनाने का साधन है। उन्होंने युवाओं को मानवता, पर्यावरण संरक्षण व सकारात्मक जीवन मूल्यों अपनाने की प्रेरणा दी और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

द्वितीय चरण में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुरुआत पूजा पंकज ने ‘मोर छत्तीसगढ़ी महतारी’ गीत से की। शास्त्रीय नृत्य में संजना राजवाड़े व कृति, पंथी नृत्य में अनुज व समूह, युगल नृत्य में श्रेया, दीप्ति, काजल, संजना, रविना, खुशबू, अपर्णा, मुस्कान, प्रियंका साहू व सरस्वती ने प्रस्तुति दी।

एकल गीत में आराधना व पूजा पंकज ने प्रस्तुति दी। समूह लोकनृत्य में दिव्या, निशा, अंकिता, योगिता का भांगड़ा, डोली व समूह का राउत नाचा, तनिषा, साक्षी, आराधना का सम्बलपुरी नृत्य, दिव्या, संजना व समूह का छत्तीसगढ़ी नृत्य, तनिषा, सुशील व समूह का ददरिया नृत्य तथा नीलम, साक्षी, आराधना, अनुज, लवकुश, श्रेयश का लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। फेंसी ड्रेस के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम संचालन व आभार

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय व डॉ. कुलदीप ओझा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने किया। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि समवर्त कुमार रूप (ब्यूरोचीफ सम्यक्क्रांति), योगेन्द्र मिश्रा, जवाहर लाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, महेन्द्र सहित अभिभावक, पूर्व विद्यार्थी व जनभागीदारी समिति सदस्य उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. आशुतोष देउस्कर, श्रीमती जयश्री प्रजापति, अनुरंजन कुजूर, भूपेन्द्र सिंह सहित अतिथि व्याख्याता डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रामयश पाल, डॉ. सचिन सिंह, डॉ. प्रवीण पाल, राधेश्याम पटेल, श्रीमती नीलम गोयल, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, श्रीमती कंचन जायसवाल, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रदीप द्विवेदी, इम्तियाज अली, पुष्पराज सिंह, श्रीमती सपना जायसवाल, वंदना यादव, रूबीन साहू, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. संध्या कुमारी, ईप्सा अरुण, श्रीमती दीपशिखा मिश्रा, श्रीमती रजनी अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यालयीन स्टाफ में मो. आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े, संजय, पवन, रामप्रसाद, चिंतामणी, चंद्रिका, आयुब तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती जयश्री प्रजापति, कार्यक्रम अधिकारी अनुरंजन कुजूर व वरिष्ठ स्वयंसेवक शशि पोर्ते, अनुज, लवकुश, नीरज, डोलिमा, तनिषा, अपर्णा, नीलम सहित अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!