शैलेश कुमार गुप्ता पुनः बने कोरिया जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर | 01 फरवरी

कोरिया जिला औषधि विक्रेता संघ का विधिवत पुनर्गठन शनिवार को होटल रामसेतु, बैकुंठपुर के सभागृह में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (CCDA) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

पुनर्गठन के पश्चात संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।

अध्यक्ष पद पर शैलेश कुमार गुप्ता, सचिव पद पर नंदकिशोर रजवाड़े एवं कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र गुप्ता (आरजू) को सर्वसम्मति से चुना गया। पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री गुप्ता ने केमिस्ट साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से मिल रहा विश्वास उन्हें केमिस्ट हित में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध निर्वाचन को जिले के केमिस्टों की एकता, अनुशासन और निःस्वार्थ भावना का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर प्रदेश से पधारे CCDA के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम अग्रवाल, वर्तमान उपाध्यक्ष श्री विनोद चंद्राकर, संगठन सचिव श्री देवव्रत गौतम, बलरामपुर जिला अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, सचिव श्री द्वारिकानाथ पाण्डेय तथा अंबिकापुर से श्री शैलेंद्र गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों के सारगर्भित उद्बोधनों को उपस्थितजनों ने मुक्तकंठ से सराहा।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ केमिस्टों का सम्मान किया गया। अविभाजित कोरिया जिले के सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मंच संचालन किया।

परंपरा के अनुसार प्रदेश, सरगुजा संभाग एवं पैतृक जिला कोरिया के मार्गदर्शन में एमसीबी जिले के पुनर्गठन पश्चात संगठनात्मक चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की गई, जिसे CCDA के चुनाव उपरांत सम्पन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ केमिस्ट हीरालाल गुप्ता, सुरेशचंद्र बड़ेरिया, घनश्याम जिज्ञासी, अजय जायसवाल, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, दशरथ मोदी, अजय गुप्ता (डब्बू), जतिंदर पाल कोहली, शिबूपाल, लवली, कृष्णावतार शुक्ला, रविकांत शुक्ला, मुश्ताक अली, पुष्पराज सिंह सहित अन्य गणमान्यजनों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!