प्रधान मुख्य वन संरक्षक का प्रस्तावित दौरा, कोरिया में समीक्षा बैठक करेंगे

Chandrakant Pargir

 


बैकुण्ठपुर/कोरिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ श्रीनिवास राव का सरगुजा क्षेत्र दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 16 फरवरी को रायपुर से प्रस्थान कर बिलासपुर के वनचेतना केन्द्र कोनी में अल्प विश्राम करेंगे और पेंड्रा होते हुए मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर वन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

17 फरवरी को प्रातः मनेन्द्रगढ़ से कोरिया के लिए रवाना होकर वे माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय विकास एवं वन विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ वनमंडलों के अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। समीक्षा उपरांत वे वापस छत्तीसगढ़ मुख्यालय रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दौरे को लेकर संबंधित वनमंडलों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!