अमृतधारा महोत्सव में विशिष्ट अतिथि को रोके जाने पर विवाद, नगरपालिका अध्यक्ष नाराज़ होकर लौटीं, कमल निशान लगी नेमप्लेट स्थल पर पड़ी मिली

Chandrakant Pargir

 


मनेन्द्रगढ़। अमृतधारा महोत्सव के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव को बैरिकेड पर रोक दिए जाने से कार्यक्रम स्थल पर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि पास और प्रोटोकॉल होने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे नाराज़गी बढ़ गई और वे पार्षदों के साथ कार्यक्रम स्थल से लौट गईं।



घटना के दौरान अध्यक्ष पति सरजू यादव भी काफी नाराज़ दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके स्वागत में दी गई माला और नंबर प्लेट उन्होंने गुस्से में फेंक दी। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष की गाड़ी में लगी नेमप्लेट, जिस पर भारतीय जनता पार्टी का कमल चिन्ह लगा था, जमीन पर पड़ी देखी गई। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में क्या रुख अपनाती है।





इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। VIP अतिथि को प्रवेश से रोके जाने की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष देखा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अव्यवस्था सामने आई, जिससे सम्मानित अतिथियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।



घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!