कोरिया जिले में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Chandrakant Pargir

 


सोनहत। कोरिया जिले के सोनहत से करीब 9 किलोमीटर आगे शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे माइल स्टोन से जा टकराई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मनेन्द्रगढ़ से सोनहत के वॉचिंग टावर होते हुए बालमगढ़ी घूमने गए थे। वहां से लौटते समय वॉचिंग टावर के आगे उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और “रामगढ़ 29 किमी” लिखे माइल स्टोन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!