सुपुर्दगी में दिए गए 105 बोरी धान गायब, FIR के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। 19 जनवरी।। पोंड़ी (बचरा) तहसील अंतर्गत ग्राम बचरा में जप्त कर सुपुर्दगी में दिए गए 105 बोरी धान के गायब होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार पोंड़ी (बचरा) की शिकायत पर थाना बैकुंठपुर में एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे कार्यवाही की गति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बचरा निवासी राकेश कुमार चक्रधारी के गोदाम में रखे 105 बोरी धान को 4 दिसंबर 2025 को जप्त कर गीता प्रजापति के सुपुर्द किया गया था। 9 जनवरी 2026 को प्रशासन द्वारा किए गए औचक भौतिक सत्यापन में गोदाम से पूरा धान गायब मिला। जब सुपुर्दगी लेने वाले से संपर्क किया गया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 5-16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी को भी दी जा चुकी है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के कई दिन बाद भी न तो धान का सुराग मिला है और न ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सके हैं, जिससे आमजन में नाराजगी और प्रशासनिक कार्यवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!