कोटाडोल पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान, जागरूकता के साथ विनम्र कार्रवाई

Chandrakant Pargir

 


कोटाडोल। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कोटाडोल पुलिस क्षेत्र में लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना प्रभारी टीआई जगदेव कुशवाहा स्वयं सड़क पर उतरकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को रोक रहे हैं और उनसे यातायात नियमों से जुड़े सवाल पूछकर उन्हें नियमों का महत्व समझा रहे हैं।



अभियान के दौरान बाइक पर तीन सवारी लेकर चल रहे लोगों को रोककर टीआई कुशवाहा ने गांधीगिरी का अंदाज अपनाते हुए उनसे नियमों के उल्लंघन और उस पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी पूछी। वहीं कार चला रहे युवाओं को रोककर सीट बेल्ट लगाने और नहीं लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में सवाल पूछे गए और नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया।



इस जागरूकता अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस का व्यवहार पूरी तरह विनम्र और संवादात्मक रहा। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने से वाहन चालकों को अपनी गलती का अहसास हुआ और अधिकांश लोगों ने बिना किसी विवाद के जुर्माना भी भरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटाडोल पुलिस का यह तरीका सराहनीय है, जिससे नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश भी जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!