मझगवा में उचित मूल्य दुकान की अव्यवस्था, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। ग्राम मझगवा के ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान के संचालन में हो रही अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर कोरिया को सामूहिक शिकायत प्रस्तुत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में संचालित उचित मूल्य दुकान निर्धारित समय पर नहीं खोली जाती, जिसके कारण हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार दुकान सप्ताह में सिर्फ एक-दो दिन ही खोली जाती है, वह भी दोपहर एक से दो बजे के बीच कुछ देर के लिए। कई लोग सुबह से लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन सीमित हितग्राहियों को ही राशन दिया जाता है और बाकी लोगों को अगले सप्ताह आने के लिए कह दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वितरण के दौरान कई बार अव्यवस्थित और अमानवीय व्यवहार किया जाता है, जिससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में संचालित समिति द्वारा खाद्यान्न वितरण समय पर और नियमानुसार किया जाता था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था के चलते ग्रामीणों को न केवल असुविधा हो रही है, बल्कि अनियमितताओं और संभावित कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान संचालन को हटाकर पूर्व की समिति को दुकान संचालन का दायित्व पुनः सौंपा जाए, ताकि सभी हितग्राहियों को समय पर और सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!