सलका में अटल आवास बन रहे अवैध कब्जों का अड्डा, हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही पर ग्रामीणों का आक्रोश, अधिकारी रहते है नदारद

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। सलका ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व बनाए गए अटल आवास आज उपेक्षा और अवैध कब्जों का केंद्र बन चुके हैं। जानकारी के अनुसार, आवासों का निर्माण हितग्राहियों को बसाने के उद्देश्य से किया गया था, परंतु किसी भी हितग्राही ने यहां निवास नहीं किया। लंबे समय तक खाली पड़े इन आवासों पर बिहार और अन्य राज्यों के लोगों ने कब्जा जमाना शुरू किया, जिनमें से दो बाहरी व्यक्तियों की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हो चुकी है।



ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ सालों से स्थिति और बिगड़ी है। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण कई लोग अब पक्के निर्माण कर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ग्राम पंचायत ने इस बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर कोरिया तक पहुंचाई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने से कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहे हैं और सरकारी आवास बस्ती धीरे-धीरे कब्जे की चपेट में आ रही है।



नदारद रहते है अधिकारी


इधर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोरिया जिले के प्रभारी अधिकारी सीके ठाकुर के पास तीन जिलों की जिम्मेदारी है, पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे शायद ही कभी कोरिया कार्यालय आते हों। वो किसी का फोन भी नही उठाते है, रायपुर में अधिकतर समय रहने के कारण हाउसिंग बोर्ड की संपत्ति की निगरानी और संरक्षण में भारी कमी दिखाई दे रही है। ऐसा ही उनपर आरोप सूरजपुर जिले मे भी लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन और बोर्ड तुरंत संयुक्त कार्रवाई कर अटल आवासों को अवैध कब्जों से मुक्त कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!