मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में दंतैल का तांडव, खाट पर सो रहे युवक को उठाकर फेंका — कई मवेशियों की मौत, वन विभाग अलर्ट

Chandrakant Pargir

 


 

खड़गवां। मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के खड़गवां रेंज अंतर्गत बीट बहेराबांध क्षेत्र में बीती रात एक दंतैल हाथी ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। ग्राम फुनगा निवासी कुमकरन (30 वर्ष), पिता लक्ष्मण सिंह को हाथी ने उस समय गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह धान मिसाई के बाद खाट पर सो रहा था। घटना 05/12/2025 की रात करीब 2:30 बजे की है। दंतैल हाथी के हमले में कुमकरन को चेहरे पर दो गंभीर चोटें आई हैं।



वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपने शासकीय वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

वन परिक्षेत्राधिकारी शंखमुनि पांडेय ने प्राथमिक राहत के रूप में ₹1000 की तत्काल सहायता राशि प्रदान की तथा डॉक्टरों से मिलकर उपचार की जानकारी ली।



हाथी के हमले में ग्रामीणों के गाय, बैल, भैंस तथा कई बकरियों की मौत और नुकसान की पुष्टि हुई है। पशुधन क्षति का विस्तृत आकलन सुबह वन विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।




पूरी रात परिक्षेत्राधिकारी शंख मुनि पांडेय व उनकी टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए रही। बताया जा रहा है कि यह इकलौता दंतैल हाथी ग्रामीणों के व्यवहार से बेहद आक्रामक हुआ है और अब भी इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में समूह में रहें, रात में अकेले न निकलें और वन अमले द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!