रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शुक्रवार को भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, वनमंडलाधिकारी सूरजपुर श्री पंकज कुमार कमल (IFS-2016) को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर में उप वन संरक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
वहीं, श्री दुलेश्वर प्रसाद साहू (IFS-2013), जो वर्तमान में उप वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

