बृहस्पत सिंह के झूठे आरोपों पर कोरिया कांग्रेस का विरोध, थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे, जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता बोले — संगठन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर, कोरिया | 09 नवम्बर 2025। प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग एवं पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा पर रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेसजनों ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ बैकुंठपुर थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।


इससे पूर्व राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि “कांग्रेस एक अनुशासित और पारदर्शी संगठन है, जहाँ किसी भी तरह के धन लेनदेन या सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और संगठन के निर्धारित मानदंडों के अनुरूप संपन्न हुई है।



कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बृहस्पत सिंह के आरोप निराधार, भ्रामक और संगठन की छवि धूमिल करने वाले हैं। यह बयान पार्टी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है। पत्रकारवार्ता में उपस्थित जिलाध्यक्ष अभ्यर्थियों ने भी सर्वसम्मति से इन आरोपों का विरोध किया और कहा कि बृहस्पत सिंह का बयान जानबूझकर भ्रम फैलाने और कांग्रेस की साख को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से दिया गया है।



पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल बैकुंठपुर थाना पहुंचा, जहाँ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बृहस्पत सिंह के खिलाफ मानहानि, भ्रामक प्रचार और संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में FIR दर्ज करने थाने में आवेदन दिया गया।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, बिहार लाल राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज सिंह, सौरभ गुप्ता, विनोद शर्मा, अंकित गुप्ता, दिनेश राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!