सूरजपुर जिले में धान खरीदी को लेकर प्रशासन चौकन्ना, खरीदी शुरू होने के पूर्व ही कार्रवाई जारी

Chandrakant Pargir

 


सूरजपुर | 11 नवम्बर 2025। धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही सूरजपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर सूरजपुर के निर्देश पर धान की अवैध खरीदी-बिक्री और रिसाइक्लिंग पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील रामानुजनगर क्षेत्र में आज प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई की।



तहसीलदार रामानुजनगर मनहरण सिंह राठिया,  खाद्य निरीक्षक और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी की संयुक्त टीम ने ग्राम दवना निवासी व्यापारी रामजी गुप्ता के घर और गोदाम में छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम में 100 बोरा धान और 8 बोरा चावल का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने मौके पर ही धान-चावल को जब्त कर व्यापारी रामजी गुप्ता के अभिरक्षा में सुपुर्द किया।


इसके अलावा प्रशासन ने एक अन्य व्यापारी की 25 बोरा धान से भरी पिकअप वाहन को भी जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में धान खरीदी शुरू होने के पूर्व ही अवैध कारोबार पर सख्ती की जा रही है, ताकि खरीदी व्यवस्था पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!