रायपुर / कोरिया।
सर्व रविदास समाज (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में रविवार, 2 नवंबर 2025 को राजधानी रायपुर स्थित गुरु घासीदास प्लाजा में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक बैठक में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में संत रविदास महाराज के अनुयायी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई, जिसमें अशोक लाल कुर्रे को सर्व रविदास समाज (छ.ग.) का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अशोक लाल कुर्रे पहले कोरिया जिला यूवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सरगुजा संभागीय अध्यक्ष के रूप में समाज की सेवा कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से बाल भगवान राम, नरेंद्र चंचल, लखनलाल कुर्रे, राधा रवि, विमला सोनवानी और रविन्द्र रवि को भी दायित्व प्रदान किया गया है।
नई कार्यकारिणी गठन के साथ ही प्रदेशभर के रविदास समाजजनों में उत्साह का माहौल है। अशोक लाल कुर्रे को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ने उनके नेतृत्व में समाज की एकता, जन-जागरूकता और विकास की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई है।



