कोरिया जिले में हाथियों का कहर, 70 वर्षीय ग्रामीण की मौत, मौके पर वन विभाग का अमला मौजूद

Chandrakant Pargir

 


कोरिया। बीती रात हाथियों के दल ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फूलसाय (पिता–जानसाय), उम्र लगभग 70 वर्ष, जाति पंडों, निवासी ग्राम बिसुनपुर, बाँधपारा थाना चरचा के रूप में की गई है।



जानकारी के अनुसार, रात में हाथियों का दल क्षेत्र में सक्रिय था, जिस पर वन विभाग का गश्ती दल लगातार निगरानी रख रहा था। इसी दौरान घटना घटित हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही शुरू की।


वन अमला ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि वे इन दिनों जंगल की ओर न जाएं और हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहें। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल वर्तमान में कोरिया वन मंडल के बैकुंठपुर परिक्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है।


पंडो विकास समिति की मांग

जनहित संघ अंतर्गत पंडो विकास समिति ने हाथी हमले में मृतक को सहायता दिलाने के लिए तत्काल पहल करते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की, जिसके बाद विभाग ने तुरंत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। समिति ने बताया कि आगे बची हुई मुआवजा राशि भी शीघ्र ही मृतक के भाई और परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी, क्योंकि मृतक का स्वयं का कोई परिवार नहीं था।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!