पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय फलेन्द्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम 6 अक्टूबर को

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर (कोरिया)। बैकुंठपुर जनपद के  ग्राम कुंडेली सरभौका बाजार में आगामी 6 अक्टूबर 2025, रसोमवार को सुबह 11 बजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय फलेन्द्र सिंह जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम में स्वर्गीय फलेन्द्र सिंह के जीवन मूल्यों और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया जाएगा।


कार्यक्रम का आयोजन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी सिंह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि देने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।


श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और उपस्थित जनप्रतिनिधि उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा करेंगे। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!