7 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल का कोरिया प्रवास , प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक,

Chandrakant Pargir

 


 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल का कोरिया जिले का दौरा आज सोमवार को प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल 6 अक्टूबर को दोपहर 4:00 बजे सड़क मार्ग से बैकुंठपुर सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी और शाम 5:45 बजे आगमन के बाद विश्राम करेंगे। राज्यपाल का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बैकुंठपुर में रहेगा।


मंगलवार 7 अक्टूबर की सुबह 9:55 बजे महामहिम राज्यपाल कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सुबह 10:00 बजे कोरिया जिले के बैकुंठपुर में जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम रखा गया है। बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।


बैठक के उपरांत राज्यपाल 11:30 बजे सड़क मार्ग से गौरेला (GPM) जिले के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल के प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!