बैकुंठपुर, जिला कोरिया।
भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम कोरिया आगमन पर ढोल-नगाड़े, करमा नृत्य, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिले भर से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े और चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला प्रभारी प्रवीण सिंह, सह प्रभारी अनिता तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की समीक्षा की गई और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान को घर-घर पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने में हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना ही राष्ट्रसेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोहल्लों, हाट-बाजारों और गांवों में जाकर लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें भारत में निर्मित वस्तुओं पर गर्व होना चाहिए और लोगों में जनजागरण के माध्यम से स्वदेशी अपनाने की भावना जागृत करनी चाहिए।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जहाँ सत्ता और संगठन के बीच स्पष्ट समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को सदैव प्राथमिकता दी जाती है।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, मंजू जिवनानी, जिला उपाध्यक्ष ओमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री सीमा सिंह, कविता यादव, वर्षा साहू, रामवती राजवाड़े, पार्षद रेखा वर्मा, मीरा सोनी, मंडल अध्यक्ष रीता यादव, उर्मिला सिंह, ममता कुशवाहा, दीपा विश्वकर्मा, रेनू सिंह, उर्मिला राजवाड़े, सुनीता राजवाड़े, धनेश्वरी राजवाड़े, लीला, साक्षी सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह, सुशीला राजवाड़े, गंगा मानिकपुरी, कमली बाई, अहिल्या राजवाड़े, पुष्पा राजवाड़े, भारती, मीना, अनुराधा राजवाड़े, शिवकुमारी, महेश्वरी, झारमिला सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



