बैकुंठपुर। पिछले कई दिनों से जिले में मौसम में अस्थिरता और बारिश की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में लोगों को लगातार हो रही नमी और बारिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर से आसमान एकदम साफ रहेगा और मौसम स्थिर (Stable) बना रहेगा।
8 और 9 अक्टूबर को मौसम “Sightly unstable” और “mostly stable” रहने के बाद 10 अक्टूबर से स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। वहीं 11 और 12 अक्टूबर से दिन के तापमान में स्थिरता के साथ रातें ठंडी होने लगेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान घटकर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अब विदा लेने की स्थिति में है और अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुष्क और साफ मौसम की शुरुआत होगी। इससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी। लगातार हो रही नमी और हल्की वर्षा से रुके कार्य अब तेज़ी से शुरू हो सकेंगे।
8 से 10 अक्टूबर: हल्का अस्थिर मौसम
11 अक्टूबर से: आसमान साफ और मौसम स्थिर
न्यूनतम तापमान: 17–18°C
अधिकतम तापमान: 28°C
बारिश से पूरी तरह निजात, ठंडक बढ़ेगी
अब मौसम के साफ होते ही सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

