बैकुंठपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े के प्रथम कोरिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अजा मोर्चा के द्वारा सांस्कृतिक भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, सुनीता कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर व संगीता सोनवानी, मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, अशोक सोनवानी, अनिल खटिक, दीपक चौथहा, दिलराज रवि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है, जहां एक चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री, एक आदिवासी बहन राष्ट्रपति और एक आदिवासी मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में गौठान, शराब और पीएससी जैसे अनेक घोटाले हुए, जिनके चलते कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को जेल जाना पड़ा। जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति वर्ग के हित में वास्तविक कार्य नहीं किया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और प्रचार में अग्रणी भूमिका निभाएं।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, जो निरंतर मेहनत कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, राकेश गुप्ता, रीता यादव, पुष्पा राजवाड़े, कल्पना, धर्मजीत सोनवानी, मनोज सोनवानी, संतोष सारथी, विक्की सारथी, बाबूलाल, अरुण राज, सत्या रवि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ल


