हाथी के हमले में महिला की मौत, बच्चों की जान बचाने के दौरान हुई दर्दनाक घटना, माँ की बहादुरी से बच पाए दोनों बच्चे, जनकपुर अस्पताल में चल रहा इलाज

Chandrakant Pargir

 


जनकपुर। गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व के जनकपुर वन परिक्षेत्र के ढाब इलाके में सोमवार की  रात हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका ने अपनी जान देकर अपने दो छोटे बच्चों की जान बचाई।


मिली जानकारी के अनुसार इतवरिया नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और घर को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चों को गोद में लेकर घर से बाहर भागी। लेकिन हाथी के हमले के दौरान उसने दोनों बच्चों को दूर फेंक दिया ताकि वे बच सकें। दुर्भाग्यवश महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों बच्चों को घायल अवस्था में जनकपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही जा रही है।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!