7 दिन से पेट में फंसे तांबे के सिक्के को बिना ऑपरेशन निकाला गया — शर्मा हॉस्पिटल के डॉ संकल्प शर्मा ने एंडोस्कोपी के जरिए निकाला सिक्का

Chandrakant Pargir

 


बैकुंठपुर। कोरिया जिले के शर्मा हॉस्पिटल ने एक बड़ी चिकित्सकीय सफलता हासिल की है। यहाँ डॉक्टरों की टीम ने एक बच्चे के पेट में 7 दिन से फंसे तांबे के 10 रुपये के सिक्के को बिना ऑपरेशन के बाहर निकालने में कामयाबी पाई है। इस अनोखी सफलता के बाद डॉक्टर संकल्प शर्मा और उनकी टीम की सराहना की जा रही है।



जानकारी के अनुसार, एक बच्चे ने खेल-खेल में 10 रुपये का सिक्का निगल लिया था। कुछ समय बाद उसे पेट दर्द और उलझन की शिकायत होने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे। एक्सरे जांच में सिक्का पेट में फंसा हुआ दिखा, जिसके बाद परिजन बेहद चिंतित हो गए। सामान्यतः ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना पड़ता है, लेकिन डॉक्टरों ने पहले बिना सर्जरी सिक्का निकालने का प्रयास किया।



डॉक्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि पहले चुंबक के माध्यम से सिक्का निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एंडोस्कोपी की मदद ली गई, जिसमें सिक्का स्पष्ट दिखाई दिया। सावधानीपूर्वक एंडोस्कोपी प्रक्रिया के दौरान 10 रुपये का तांबे का सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।


बिना ऑपरेशन के इस तरह पेट से सिक्का निकालना कोरिया जिले की चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। डॉक्टर संकल्प शर्मा ने बताया कि बच्चे की तबीयत अब पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



इससे पता चलता है कि आधुनिक तकनीक और कुशल चिकित्सकों के सहयोग से अब जटिल मामलों का भी समाधान बिना सर्जरी संभव हो सका है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!