बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह का आयोजन मानस भवन बैकुंठपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, स्थानीय विधायक बीएल राजवाड़े एवं अन्य अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य समाज को जोड़ने और राष्ट्र को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ताओं की पहल जन-जन तक भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली पर जीएसटी दरों में मिली छूट से व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ता दोनों को राहत मिलेगी।
सम्मेलन में जिले के वरिष्ठजनों एवं समाज में विशेष योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, अशोक जायसवाल, बसंत राय, राविशंकर राजवाड़े, राजेश सिंह, अनिल साहू, चुन्नी पैकरा, शिवकुमारी सोनपाकर, महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशदेवी सोनपाकर, मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।