मनेन्द्रगढ़। लंबे इंतजार के बाद अब यह तय हो गया है कि नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी का मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ ही होगा। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी है।
सूत्रों के अनुसार चैनपुर क्षेत्र में अलग-अलग विभागों के लिए भूमि चिन्हांकित कर दी गई है। इसमें –
78/53 जल संसाधन विभाग
78/44 लोक निर्माण विभाग
78/52 एवं 78/51 खेल विभाग
78/50 आबकारी विभाग
78/49 जीएडी आवासीय भवन
78/54 मछली पालन विभाग
78/43 खाद्य विभाग
78/42 पशु चिकित्सा सेवाएं
78/40 छत्तीसगढ़ शासन भूमि
का आवंटन किया गया है।
जिले की घोषणा के समय से ही यह चर्चा थी कि मनेन्द्रगढ़ को ही जिला मुख्यालय बनाया जाएगा। अब प्रशासन द्वारा कार्यालयों को भूमि आवंटित करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ ही रहेगा। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और विकास की नई उम्मीदें जागी हैं।